फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, गर्मी व अंधेरे में परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही मिनटों में आधे शहर की बत्ती गुल हो गई और लोग उमस भरी गर्मी में तड़पते रहे। लाइनपार, कटघर, नया मुरादाबाद, पीतलबस्ती, गांधीनगर और कांशीरामनगर समेत कई इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया। करीब दो से ढाई घंटे तक लोग बिना बिजली के परेशान रहे।
विज्ञापन




आंधी के दौरान कई जगह बिजली के तार टूटने की खबर सामने आई। जैसे ही बिजली गई, लोगों ने बिजलीघर के फोन खटखटाए, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिला। आंधी में फॉल्ट हुआ है, ठीक होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इस बीच घरों में पंखे बंद हो गए, कई स्थानों पर लंबी कटौती के कारण इनवर्टर जवाब दे गए और लोग गर्मी से बेहाल हो उठे।

स्थिति यह रही कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अंधेरे और उमस के बीच लोगों को घरों से बाहर निकलकर सड़कों और छतों पर बैठना पड़ा। कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे परेशानी और बढ़ गई। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि आंधी के चलते एहतियातन कई स्थानों पर सप्लाई रोकी गई थी, जबकि कुछ जगहों पर फॉल्ट भी हुए।
विज्ञापन

हालांकि विभाग ने दावा किया कि कोई बड़ी समस्या नहीं आई और दो से ढाई घंटे के भीतर व्यवस्था सामान्य कर दी गई। 33 केवी बिजलीघरों से सप्लाई बहाल कर दी गई, जबकि 11 केवी लाइनों में कुछ स्थानों पर दिक्कत बनी रही। इधर कोर्ट रोड पर दिन में भी बिजली गुल होने से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि हर आंधी-बारिश में बिजली व्यवस्था क्यों चरमरा जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें