फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहनों ने भाइयों की दीर्घायु होने की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर और देहात इलाके में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। शुक्रवार सुबह बहनें भाइयों के घर पहुंची। बहनों ने भाइयों को राखी बांध अपनी रक्षा का वचन भी लिया।
विज्ञापन

हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांध आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने शुक्रवार दोपहर अपने कैंप कार्यालय पर हिंदू बहनों शिवानी गुप्ता, तनु गुप्ता, मनीषा गुप्ता, नीलम गुप्ता, सोनी गुप्ता व आराध्या गुप्ता आदि से राखी बंधवाई। विधायक ने कहा कि वह हर वर्ष अपनी हिंदू बहनों से राखी बंधवाते हैं। कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के मजबूत रिश्ते के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश देता है।
नगर में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन अंसारी के आवास पर कुसुम कुमारी ने पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। वाजिद हुसैन अंसारी ने कहा कि उनकी बहन कुसुम कुमारी अनेक वर्षों से रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांध रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गीता शर्मा ने थाना बिलारी और सहसपुर पुलिस चौकी पहुंचकर स्टाफ को राखी बांधी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी गायत्री कोहली ने उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन को राखी बांधी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र बिलारी की बहनों ने थाना बिलारी पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें