फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंडिया में कच्ची छत गिरने से आटा-चक्की संचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। पंडिया गांव में बारिश के बीच एक मकान की बांस-मिट्टी की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबने से आटा-चक्की संचालक यूसुफ खां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंडिया में यूसुफ खां ने अपने मकान में ही आटा चक्की लगा रखी है। बृहस्पतिवार की देर रात तेज बारिश के दौरान मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त चारपाई पर सो रहा आटा चक्की संचालक मलबे में दब गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे यूसुफ खां को बाहर निकाला। परिजनों ने उसे स्थानीय डॉक्टर के पास दिखाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद को ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों का आटा-चक्की पर रखा अनाज और आटा भी मलबे में दबने से खराब हो गया। साथ ही उपकरण भी क्षतिग्रस्त होना बताए गए हैं। सूचना पर गांव पहुंचे हल्का लेखपाल आयुष कुमार ने जानकारी जुटाने के बाद हादसे से संबंधित जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियाें को दी है।


जलभराव की समस्या गहराई, घरों में घुसा पानी
कुंदरकी। बृहस्पतिवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह और दोपहर में तेज बारिश होने से सड़कों से लेकर गलियों में जलभराव हो गया। मोहल्ला नूरूल्ला, सादात पश्चिमी, नव विकसित कलौनियों में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। कुछ दुकानों में बारिश का पानी घुसना बताया गया है। वहीं नगर के मोहल्ला लाइनपार, कर्बला रोड, ईदगाह रोड, हरियाना रोड, जैतपुर पट्टी रोड के अलावा नगर में दोनों ही रेलवे अंडरपास में जलभराव नजर आया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालय परिसर भी तेज बारिश के चलते जलमग्न नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें