ग्रामीणों के स्वागत से खुश भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी निधि से दरियापुर गांव में कराए गए सीसी सड़क, नाला निर्माण, हाईमास्ट लाइट सौर ऊर्जा प्लांट, सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए सुंदर पार्क आदि विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस गांव को आजादी के बाद से अभी तक किसी भी ओर से मुख्य मार्ग से नहीं जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में मजबूत पैरवी कर दरियापुर को पक्की सड़क और बूढ़ी रामगंगा नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी दिलाई है। जल्द ही यहां लोनिवि कार्य शुरू कराएगा। इस गांव के बच्चों के लिए सुविधाओं से लैस स्कूल का भी विकास कराया जाएगा। मोदी और योगी राज में शहर से लेकर गांव तक का विकास जोरों से चल रहा है। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने कहा कि आजादी के 70 साल में भी यह गांव विकास से कोसों दूर था, लेकिन उनकी सिफारिश पर सैयद जफर इस्लाम ने गांव को गोद लिया था। कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, बूथ अध्यक्ष अमीचंद्र सिंह सैनी, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह सैनी, समाजसेवी गजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, पूर्व जिला मंत्री अभिषेक सिंह निशु, मयूर भाटिया, अरूण पंडित, सत्यवान सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, राजपाल प्रजापति आदि रहे।