वार्ड-7 की अवंतिका कॉलोनी स्थित नगर निगम के पंप पर ऑपरेटर पद पर तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी सरोज से मारपीट, अभद्रता करने के आरोपी लॉयंस कंपनी के सहायक महाप्रबंधक एवं प्रोजेक्ट हेड सुखविंदर सिंह को कंपनी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उसके किसी भी कार्यालय जाने पर रोक लगा दी है।
आरोप है कि प्रोजेक्ट हेड सुखविंदर सिंह अपने साथी के साथ 18 दिसंबर को आशियाना कॉलोनी स्थित पंप पर पहुंच कर वहां तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारी पंप ऑपरेटर सरोज से मारपीट की थी। उसकी पत्नी व बच्चों के सामने अभद्र व्यवहार किया था। जिससे सरोज घायल हो गया था। सुखविंदर और संबंधित वार्ड की पार्षद के पुत्र आशुतोष शर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। कंपनी ने उनके स्थान पर सुनील राघव को लॉयंस सर्विसेज लि. का प्रोजेक्ट हेड नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने के बाद सुनील राघव ने इसकी पुष्टि की। कंपनी व उनकी ओर से इस आशय की सूचना नगर आयुक्त समेत अन्य संबंधित अधिकारियों व पुलिस को भी दी गई है।