फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में घायल सफाई नायक की इलाज के दौरान गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शाहबाद रोड स्थित मोहल्ला रजा नगर में शनिवार सुबह सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान सड़क हादसे में घायल नगरपालिका के सफाई नायक प्रदीप कुमार (55) की शनिवार आधी रात दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रदीप कुमार नगरपालिका परिषद बिलारी के मोहल्ला बाजार इलाके के सफाई नायक थे। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपनी स्कूटी से शाहबाद रोड रजा नगर इलाके में सफाई कर्मियों द्वारा किए गए सफाई कार्य का निरीक्षण करने गए थे। जैसे ही उनकी स्कूटी रजा नगर में स्टार पैलेस के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से सफाई नायक प्रदीप कुमार एक्टिवा समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए तत्काल घटनास्थल के निकट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। शनिवार शाम प्रदीप कुमार को हालत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां आधी रात को उपचार के दौरान प्रदीप कुमार की मौत हो गई। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब प्रदीप कुमार का शव नगर के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती पहुंचा तब शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार की नगरपालिका बिलारी में वर्ष 1992 में नियुक्ति हुई थी। वह अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा थे। प्रदीप कुमार के परिवार में पत्नी उमेश देवी के अलावा तीन बेटे अमरदीप, शिवम और रजत तथा एक विवाहित बेटी रीनू है। पुलिस ने बताया कि सफाई नायक की सड़क हादसे में मौत की घटना में उनके परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें