फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौधरीचरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक की सड़क बनेगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति होते हुए कैल्टन हाईस्कूल तक जाने वाली सड़क को नगर निगम स्मार्ट बनाने जा रहा है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इस सड़क पर डिवाइडर, विक्टोरिया लाइटें, साइड पटरी के साथ जल निकास की व्यवस्था के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसका टेंडर किया जाएगा। अगले छह माह में इसका काम पूरा होे जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति होते हुए कपूर कंपनी पुल के पास स्थित कैल्टन स्कूल तक की सड़क अधिकांश स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। नाले भी कई स्थानों पर खुले हैं। साइड पटरियों का भी बुरा हाल है। इस मार्ग पर मंडी समिति होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों किसान व व्यापारी फल, सब्जी, अनाज बेचने व खरीदने आते-जाते हैं। एफसीआई गोदाम जाने के लिए भी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क किनारे सब्जी, फल के ठेले वालों के दुकानें सजा लेने से यह मार्ग और सकरा हो जाता है। मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। अब इस मार्ग की दशा सुधरने की बारी आ गई है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 12 किमी मार्गों को स्मार्ट बनाने के चल रहे काम के तर्ज पर नगर निगम इस मार्ग को स्मार्ट बनाने का काम करेगा। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। निगम के अधिकारी अगले छह माह में इस कार्य को पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
000
30 करोड़ से स्मार्ट होगी 1500 मीटर सड़क
चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति होते हुए कैल्टन स्कूल तक करीब 1500 मीटर सड़क है। करीब 30 मीटर चौड़ी इस सड़क को स्मार्ट रोड में तब्दील करने पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

000
अंडरग्राउंड होगी बिजली की लाइनें, साइकिल ट्रैक बनेगी
करीब 30 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों किनारों पर जल निकासी के लिए करीब डेढ़ मीटर चौड़े पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा। उसके ऊपर स्लैब रख पैदल यात्रियों के लिए पाथवे बनाया जाएगा। बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी। विक्टोरिया लाइटें लगाई जाएगी। हॉटमिक्स सड़क का निर्माण किए जाने के बाद सड़क के दोनों ओर दो मीटर सीसी इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाकर साइकिल ट्रैक बनाई जाएगी। इसके बाद करीब ढाई मीटर क्षेत्र में सीसी टॉयल्स से कार पार्किंग, वेंडिंग जोन आदि की व्यवस्था रहेगी।
000
चौधरी चरण सिंह चौराहे से कैल्टन स्कूल तक की सड़क को नगर निगम स्मार्ट बनाने जा रहा है। डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द टेंडर निकाल पर उसका वर्क ऑर्डर निर्गत कर दिया जाएगा। अगले छह माह में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। नगर निगम की बेहतर टैक्स वसूली पर शासन से शहर को मिले करीब 30 करोड़ रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र सचान, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें