फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी से पहले ही खत्म हो गया रिश्ता, दोनों पक्षों ने वापस किए लेनदेन

Sun, 09 Nov 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शादी के बंधन में बंधने से पहले ही रिश्ता खत्म हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर उनमें हुए लेनदेन एक-दूसरे को वापस कर दिए। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का विवाह दूसरे गांव की युवती के साथ तय हुआ था। 19 नवंबर को सगाई और 23 नवंबर को विवाह होना था, लेकिन दोनों पक्षों में किसी बात पर मनमुटाव हो गया। लड़का पक्ष का कहना है कि लड़की ने विवाह से पहले ऐसी शर्तें लगा दीं, जो बड़ी असहज महसूस हो रही थी और परिवार में दरार डाल सकती थीं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में बातचीत बंद हो गई थी। इस पर लड़की ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि लड़का पक्ष और उसके परिवार के लोग उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। जिससे शादी की तैयारी बाधित हो रही है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। शनिवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। कई दौर की पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय हुआ कि जब शादी से पहले ही आपस में मनमुटाव हो गया है तो शादी करना उचित नहीं रहेगा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि गोद भराई की रस्म में हुआ लेनदेन दोनों पक्षों ने वापस कर दिया है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब विवाह नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें