फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है...हाथ पर लिखकर ट्रेन से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने हाथ पर `मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है`, लिख ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक कटा सिर काफी तलाश के बावजूद नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई ने तनाव के चलते आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। घरेलू विवाद के चलते मंगलवार की सुबह करीब 25 वर्षीय छोटा बेटा नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम पांच बजे के बाद वह फोन भी नहीं उठा रहा था। बुधवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र गुलड़िया गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर उसका सिर कटा शव मिला। मौके पर थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की। घटनास्थल पर काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस को मृतक का सिर नहीं मिल पाया। मृतक के हाथ पर लिखी लाइनों को देखकर पुलिस हरकत में आ गई। मृतक के हाथ पर लिखा था कि `मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है', अंग्रेजी में भी कुछ शब्द लिखे मिले, जो मिटा दिए गए थे।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर तनाव के चलते छोटे भाई द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। फिलहाल हाथ पर लिखी लाइनों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें