फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रॉपर्टी डीलर के भाई पिंकू ने गांव में रहने वाले पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की हत्या उनके ही गांव में रहने वाले अजय और उसके पिता योगेंद्र ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक के भाई पिंकू चौहान की तहरीर पर पिता पुत्र समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिंकू चौहान का आरोप है कि अजय की बहन से उसके भाई के संबंध थे, इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

बिलारी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे रंजीत चौहान गांव के बाहर स्कूल के पास टहलने गए थे। तभी अजय अपने पिता योगेंद्र, मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार के साथ वहां पहुंच गया और रंजीत को घेर लिया। जान बचाने के लिए रंजीत मुनेश पाल के घर में घुस गए। हमलावर यहां भी आ गए। आरोप है कि अजय ने उन्हें गोली मार दी, योगेंद्र ने सिर पर फरसे से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने चाकू से हमला किया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पिंकू का कहना है कि वह स्कूटी से बाजार से लौट रहा था, तभी उसने चारों आरोपियों को मौके से भागते देखा। वह घायल रंजीत को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पिंकू के अनुसार, रंजीत और अजय की बहन के बीच संबंध थे, जिससे अजय और उसके पिता नाराज थे और रंजिश रखते थे। इसी के चलते उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं।




प्रॉपर्टी डीलर मारी थीं दो गोलियां, फरसे से फट गया भेजा



मुरादाबाद। प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान पर हत्या करने के इरादे से ही हमला किया गया था। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसके संकेत मिले हैं। प्राॅपर्टी डीलर रजीत चौहान को पेट और सीने के बीच में दो गोलियां मारी गई थीं। 315 बोर की दोनों गोलियां अंदर ही फंसी मिल गई हैं। इसके अलावा सिर पर फरसे से पांच से छह वार किए गए थे। जिससे सिर की हड्डियां टूट गई थीं और भेजा फट गया था। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें