फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डबल फाटक पुल पर वाहनों का दोगुना हुआ दबाव, फरवरी तक बरकरार रहेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल पर जाम की समस्या का एक कारण वाहनों का अतिरिक्त दबाव भी है। यह समस्या दिन ब दिन विकराल रूप ले रही है। लेकिन यातायात महकमा इस समस्या का निस्तारण करने में नाकाम साबित हो रहा है। पहले से ही संकरे और पुराने पुल पर वाहनों का दबाव कम नहीं था लेकिन पंडित नगला रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन होने के चलते अब पूरे इलाके का ट्रैफिक इसी पुल पर आ गया है। परिणामस्वरूप सुबह से लेकर देर रात तक पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और लोग हर रोज जाम में फंसकर समय, धैर्य और ऊर्जा तीनों गंवा रहे हैं। करीब 102 करोड़ रुपये की लागत से पंडित नगला रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम की ओर से मई-2024 में ही शुरू किया गया था। योजना के तहत 18 महीने में निर्माण पूरा होना था लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब इसकी समय सीमा मार्च-2026 तक बढ़ा दी गई है। पंडित नगला ओवरब्रिज के निर्माणाधीन होने से इसका ट्रैफिक भी बंट गया। ट्रक, रोडवेज बस समेत बड़े वाहन हनुमान मूर्ति चौराहे से काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट होते हुए संभल की ओर जा रहे हैं जबकि छोटे चारपहिया वाहन और दोपहिया वाहन सबसे आसान रास्ता डबल फाटक पुल को ही मानते हैं। यही कारण है कि डबल फाटक पुल पर वाहनों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


- छात्र, व्यापारी और कर्मचारी सब परेशान
इस पुल से गुजरकर निकलने वाले स्कूल व कॉलेज के छात्र, कार्यालय कर्मचारी, व्यापारी और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को रोजाना इस जाम का सामना करना पड़ता है। पुल से दोपहिया वाहन भी आसानी से नहीं गुजर पाते हैं। लोगों का कहना है कि पुल न केवल पुराना है बल्कि इसकी चौड़ाई भी वर्तमान ट्रैफिक मानकों के अनुसार बेहद कम है।
00

- बोले पीड़ित राहगीर
- पंडित नगला वाला रास्ता जब चालू था तब भी पुल पर जाम लगता था। अब वह रास्ता बंद है तो स्वभाविक है कि उसका ट्रैफिक इसी पुल पर बढ़ेगा। प्रशासन को इसके लिए तैयारी की जानी चाहिए थी। - दाऊद अंसारी, रहमतनगर
विज्ञापन

00
- बच्चे स्कूल से आते-जाते इस जाम का शिकार बनते हैं। एंबुलेंस भी फंस जाती है तो कैसे भी करके उसे जाम से निकाला जाता है। पंडित नगला वाला रास्ता चालू हो जाएगा तो भी समस्या कम नहीं होगी क्योंकि इस पुल से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। - फुरकान सैफी, मलकद्दा
00
- पंडित नगला ओवरब्रिज का काम युद्धस्तर पर पूरा किया जाना चाहिए और पीक आवर में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। जब तक इनमें से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता पुल का जाम लोगों की परेशानी का सबब बना रहेगा। - राहत जान, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें