फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चंदौसी में सड़क हादसे में बिलारी के युवक की मौत

Mon, 10 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला रहमतनगर निवासी मेहंदी हसन के बेटे रियायत हसन (35) की शनिवार की देर शाम बनियाठेर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मेहंदी हसन बोरिंग कीजाली बनाने के मिस्त्री है, जबकि उसका बेटा रियासत हसन बिलारी में ही मजदूरी करता था। शनिवार शाम रियासत हसन बहजोई के निकट पाठकपुर गांव में अपनी मौसी बिस्मिल्लाह बेगम के घर जा रहा था। शाम को लगभग सात बजे जैसे ही वह बाइक से चंदौसी बहजोई रोड पर मझावली चीनी मिल के पास पहुंचा, तभी बहजोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रियासत की बाइक को रौंद दिया। हादसे में रियासत की मौके पर मौत हो गई।
वाहन की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शव की पहचान हो जाने पर थाना बनियाठेर प्रभारी ने रियासत के पिता को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया। संभल में पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार शाम युवक का शव उसके घर रहमतनगर पहुंचा। घटना के बाद परिवार को लोग बेसुध थे। मेहंदी हसन ने बताया कि वह अज्ञात वाहन के चालक का पता लगाकर थाना बनियाठेर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें