फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दुष्कर्म के बाद 12 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.. भेजा गया जेल

Mon, 01 Jul 2024 06:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

किशोर से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र से 12 साल के बालक को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बदायूं के इस्लाम नगर क्षेत्र निवासी चौकीदार का परिवार मझोला क्षेत्र में रहता है।

विज्ञापन


चौकीदार का 12 वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे से लापता हो गया था। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। पिता ने मझोला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

इसी दौरान कैमरों की फुटेज से पता चला कि बालक एक लाल रंग की स्कूटी पीछे बैठकर जा रहा था। स्कूटी दिल्ली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक कॉलोनी में रहने वाला शरद उर्फ अमन चला रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने बताया था कि वह बच्चे को बिलारी के स्योंडारा अपने पुराने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

उसकी लाश अपने घर में ही बंद कर भाग आया था। शनिवार की रात मझोला थाने की पुलिस आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

इसके अलावा स्लाइड भी बनाई गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें