फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भव्य समारोह के बीच दि मुरादाबाद बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ सपा सांसद रुचिवीरा, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसजी गुप्ता भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश पदम नारायण मिश्रा ने की। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामा शंकर एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महासचिव कपिल गुप्ता को एल्डर्स कमेटी के सदस्य और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने शपथ दिलाई।
सबसे पहले जूनियर कार्यकारिणी के सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष गर्ग और सीनियर कार्यकारिणी के सदस्यों को महेश चंद्र त्यागी ने शपथ दिलाई। संयुक्त सचिवों को सुभाष गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय बंसल को श्रीश महरोत्रा ने शपथ दिलाई। सांसद रुचिवीरा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन को शपथ दिलाई। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला न्यायाधीश ने कहा कि जब वह अधिवक्ता थे तो सोचते थे कि न्यायालय को हमारे हिसाब से न्याय करना चाहिए, लेकिन जब नौकरी में आए तो सोच बदल गई। न्यायालय का निर्णय दोनों पक्षों की सुनवाई और विधिक प्रक्रिया से होता है।
वादकारी की आस नहीं टूटनी चाहिए
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की कड़ी है। कचहरी में वादकारी न्याय के लिए आते हैं। उनकी आस टूटनी नहीं चाहिए। वादकारियों का अधिवक्ताओं और न्याय पर भरोसा बना रहना चाहिए। डीआइजी मुनीराज जी. ने कहा कि अधिवक्ता पुलिस-प्रशासन का सेतु है। आम लोगों की समस्याओं को अधिवक्ता प्रशासन तक पहुंचाते हैं। सांसद रुचि वीरा ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। वह लोकतंत्र की रीढ़ हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्रीश महरोत्रा ने अधिवक्ताओं के पंजीकरण प्रक्रिया की नई व्यवस्था के बारे में अधिवक्ताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें