फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम के सामने उठाया मंडी में गंदगी, जलभराव का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी के व्यवसायियों ने डीएम के समक्ष गंदगी जलभराव और दुकानों के निर्माण का मुद्दा उठाया। व्यवसायियों का आरोप था कि मंडी की गंदगी को दूर करने के लिए शीघ्र सफाई का ठेका होना चाहिए।
विज्ञापन

फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी के नेतृत्व में कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की शाम डीएम अनुज सिंह से मिला। कारोबारियों ने बताया कि बारिश के बाद मंडी में जलभराव हो गया है। सफाई ठेका नहीं होने के कारण मंडी में गंदगी के बीच कारोबार करना पड़ रहा है। पुरानी दुकानों की मरम्मत नहीं हुई है। मंडी में पेय जल की व्यवस्था नहीं है।
किसानों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उनके लिए बनाया गया रैन बसेरा टूट गया है। मंडी के लिए भेजे गए प्रस्ताव मंजूर नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। डीएम ने शीघ्र की सफाई ठेका कराने का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के प्रवक्ता विनोद कुमार शर्मा, महासचिव राज कुमार सैनी, राहुल शंखधार, मोनू सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मंडी में भरे पानी को पंप से निकाला गया
रविवार की रात हुई बारिश के चलते मंडी में जगह-जगह जलभराव हो गया था। इस दौरान पंप से पानी निकाला गया। जलभराव के वजह से व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें