फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीनों की थ्रीडी होने पर खुलेंगे जमीन के स्वामियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए जिले के 51 गांवों के गाटा संख्या और रकबे की जांच तहसीलों के स्तर पर चल रही है। थ्रीडी होने पर एनएचएआई जमीन स्वामियों के नाम खोलेगा। अभी एनएचएआई ने जिले की जमीनों के लिए फ्री कैपिटल (ए) नोटिफिकेशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होने पर रामपुर जिले की जमीनों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस एक्सप्रेसवे में मंडल के पांचों जिलों की जमीनें अधिग्रहण के दायरे में आएंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे का निर्माण करने के लिए कागजी प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के 51 गांवों की जमीन गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे के दायरे में आएगी। इसमें मुुरादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव करिया नगला एहतमाली, बुढ़ानपुरी एहतमाली, बुढ़ानपुर मुस्तकम, भवानीपुर, बद्धपुरा मझरा कुरी, कुकरझुंडी, नरेंद्रपुर और लालपुर पुरोहित गांव शामिल हैं।
कांठ तहसील क्षेत्र के 18 गांव और ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के 25 गांव शामिल किए गए हैं। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय ने बताया कि संबंधित गाटा संख्या का खसरा खतौनी से तीनों तहसीलों के स्तर पर मिलान कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट होगा कि जमीन का असली मालिक कौन है। इसी आधार पर जमीन का मुआवजा भी वितरित होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने मंडल में सिर्फ मुरादाबाद जिले की जमीनों के लिए फ्री कैपिटल नोटिफिकेशन कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद एनएचएआई थ्रीडी के माध्यम से जमीन स्वामियों के नाम को घोषित करेगा। थ्री जी के तहत जमीन का अवार्ड होगा और अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मामले मेंं मुख्यालय से एनएचअआई के अधिकारियों से प्रतिदिन प्रगति की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें