फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकानों पर लटक रहे बिजली के तार... खंभे भी झुक गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गंज बाजार स्थित सब्जी मंडी की गली में बिजली के तार दुकानों पर लटके हैं। एक दुकान पर बिजली का पोल झुका है। बिजली निगम की ओर से अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अगर तारों को ठीक नहीं कराया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गंज बाजार शहर का मुख्य बाजार है। यहां पर सब्जी मंडी के अलावा कपड़ा, परचून, सराफा आदि की सैकड़ों दुकानें हैं। इसकी वजह से यहां पर सुबह से शाम तक हजारों लोगों का आवागमन होता है। गंज बाजार में बिजली के पोल झुके होने की वजह से तार लटके हुए हैं। सब्जी मंडी वाली गली में तार इतने नजदीक आ गए हैं कि वह दुकानों से सटे हुए हैं। दुकानदारों में हमेशा दुर्घटना का भय बना हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि पोल पर तारों का जाल बिछा हुआ है। आए दिन स्पार्किंग की वजह से तार में आग लग जाती है। दुकान की ओर झुका पोल कभी भी गिर सकता है। इस मामले को लेकर विद्युत विभाग में कई बार शिकायत की गई लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


00
दुकानदार बोले
बिजली का पोल पिछले छह महीने से अधिक समय से दुकान पर झुका है। दुकान पर पोल के गिरने का हमेशा भय बना रहता है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत निगम में शिकायत की गई लेकिन अभी तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया।
-सरवर इकबाल, दुकानदार
स्पार्किंग की वजह से बिजली के तार में हमेशा आग लगती है। इसकी वजह से दुकान के पर्दे भी जल चुके हैं। तारों की मरम्मत करने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया।
-निमित मदान, दुकानदार
-आठ दिन पहले नया पोल लगाया गया है लेकिन अभी तक नए पोल पर बिजली का तार शिफ्ट नहीं किया गया है। पुराने पोल के सहारे तार टिका हुआ है। पोल के गिरने का हमेशा भय बना रहता है।
-अंकुर रस्तोगी, दुकानदार
-सब्जी मंडी में लोग सामान खरीदने आते हैं। बिजली का तार दुकान के सहारे टिका हुआ है। बिजली के तार के गिरने का भय हमेशा बना रहता है। विभाग में शिकायत करने के बाद कोई समाधान नहीं हुआ है।-अंकुर, दुकानदार
- बिजली के पोल को लगा दिया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से बताया गया था कि चार दिन में तार को शिफ्ट कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक तार शिफ्ट नहीं किया गया।
-विजय रस्तोगी, दुकानदार
-कई दिनों से बिजली भी कम आ रही है। एक महीने पहले कुछ जगहों के बिजली के तार को ऊपर किया गया था। बाजार में अभी भी कई जगह बिजली के तार नीचे तक लटके हुए हैं।
-संजय, दुकानदार
-दुकान के सामने बिजली के तार लटकने से काफी परेशानी हो रही है। इसे दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम में शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई।
-अनिल, दुकानदार
-आठ दिन पहले चार नए पोल लगाए गए हैं। लेकिन बिजली के तार अब भी पुराने पोल पर हैं। जब तक बिजली के तार को नए पोल पर शिफ्ट नहीं किया जाता। तब तक बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
-हैदर, दुकानदार
-बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। बिजली के तार लटकने से सबसे ज्यादा भय बना हुआ है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस मामले को लेकर कई बार विद्युत निगम में शिकायत की गई है।
-फुरकान, दुकानदार
-काफी समय से बिजली के तारों की मरम्मत नहीं की गई है। इसकी वजह से बिजली के तार जर्जर होकर लटक गए हैं। बिजली के तार लटकने के कारण वह कई दुकानों को छूने लगे हैं। अगर तारों को जल्दी ठीक नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-संभव जैन, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें