कांठ। नगर में दशहरा पर आयोजित होने वाले मेले और रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने दशहरा मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को मेले से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया, ताकि मेले और रामलीला मंचन का कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। नगर में 20 अक्तूबर को दशहरा मेले का आयोजन होगा। इस अवसर रामलीला मंचन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, विनोद लंबरदार, त्रिवेद कुमार, सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, नगर पंचायत लिपिक अमित बिश्नोई, सपा नेता आरिफ मलिक, निशांत कुमार आदि रहे।
नगर पंचायत करा रहा मेला स्थल का सुंदरीकरण
कांठ। चेतरामपुर रोड स्थित दशहरा मेला स्थल का नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यहां करोड़ों की लागत से मेला ग्राउंड की चहारदीवारी के साथ ही कलाकारों द्वारा मंचन करने के लिए पक्का और स्थायी रंगमंच बनाया गया है। साथ ही लोगों के बैठने के लिए टीन शेड, बेंच, रावण पुतला दहन के स्थान, ग्राउंड में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़कें, शौचालय, कक्ष व लाइटिंग आदि कार्य करवाए गए हैं। मेला ग्राउंड के मुख्य द्वार पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से स्वागत द्वार अभी निर्माणाधीन है। संवाद
...फोटो सं. 04