फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ दिन तक मोहल्ले में घूमता रहा हत्यारोपी, शव दिखाकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रांसपोर्टर के बेटे बेबी यादव की हत्या करने के बाद आरोपी राकेश राणा आठ दिन तक मोहल्ले में ही घूमता रहा। इस दौरान वह लोगों से बेबी का शव झांड़ियों में पड़े होने की जानकारी भी देता रहा। इसकी भनक लगते ही बेबी के परिजनों ने मंगलवार दोपहर उसे पकड़ लिया। परिजन उसे मौके पर लेकर पाकबड़ा में सोर्सिंग हब के पीछे झाड़ियों में पहुंचे। जहां परिजनों को शव दिखाकर वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


कटघर के हिसंमन हजारी निवासी बेबी यादव के परिवार में पिता गोपाल यादव, मां विमला यादव के अलावा दो बड़ी बहनें ज्योति, रूबी, बड़ा भाई सौरभ यादव और छोटा भाई यश यादव हैं। बेबी की मोहल्ले में ही रहने वाले राकेश राणा से दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर आता जाता था। दोनों बाहर भी घूमने जाते थे। तीन दिसंबर की सुबह नौ बजे से बेबी गायब था। बेबी के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। राकेश राणा ने मोहल्ले में ही कई लोगों से यह जानकारी दी थी कि बेबी का पाकबड़ा में झाड़ियों में पड़ा है। मंगलवार दोपहर बेबी के पिता और भाई सौरभ ने राकेश राणा को पकड़ लिया। उसने पहले तो उन्हें भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब गोपाल यादव ने राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराने को कहा तो उसने जानकारी दी कि बेबी का शव पाकबड़ा में है। परिजन उसे पाकबड़ा ले गए। यहां सोर्सिंग हब के नीचे झाड़ियों में बेबी का शव पड़ा था। शव की हालत देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई। इसी बीच मौका पाकर राकेश राणा वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें