मुरादाबाद। मंडल के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। इसे लेकर मंगलवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व रेल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम भी हुआ। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (22545/ 46) लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव यात्रियों की मांग पर वहां शुरू किया गया है। बरेली, मुरादाबाद व हरिद्वार स्टेशन पर पहले से इसका नियमित ठहराव है। अब लखनऊ से देहरादून जाते समय नजीबाबाद स्टेशन पर सुबह 11:08 से 11:10 बजे तक रुकेगी। जबकि देहरादून से लखनऊ जाते समय शाम 4:17 से 4:19 बजे तक रुकेगी।