बिलारी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद जिले में पहला स्थान पाने वाली छात्रा शिखा दक्ष और चौथे स्थान पाने वाली छात्रा इल्मा नूर को शुक्रवार दोपहर स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने उनके घर जाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सपा विधायक ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में जिले के टॉप 10 की सूची में शामिल बिलारी क्षेत्र के सभी छात्रों को हर संभव सहयोग का वादा किया। बिलारी नगर के मोहल्ला स्टेशन रोड प्रेम विहार कॉलोनी निवासी शिखा दक्ष नगर के डॉ देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा है। शिखा दक्ष ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद जिले में पहला स्थान पाया है। बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान हुसैनी झंडा निवासी इल्मा नूर नगर के आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा है। इल्मानूर ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद जिले में चौथी रैंक पाई है।
शुक्रवार दोपहर बिलारी के सपा विधायक ने दोनों छात्राओं को मोहम्मद इरफान एजुकेशनल अवॉर्ड संबंधी ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया। सपा विधायक ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उनके बिलारी इलाके के दस छात्रों ने मुरादाबाद जिले के टॉप टेन में स्थान पाकर बिलारी का गौरव बढ़ाया है। छात्रा इल्मानूर के घर हुए स्वागत समारोह में रसीद अहमद अंसारी, यासीन अंसारी, इजाज रजा मसूदी, तहजीब आलम, जावेद अंसारी वसीउद्दीन, शाहिद अंसारी, तस्लीम फारूखी, फरीद फारूकी, डॉ तालिब हुसैन, फरमान फारूकी, मोहम्मद शान फारूकी, तैयब फारूकी, हाजी गुलाम वारिस आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फोटो संख्या नौ और दस भेजे गए हैं,