फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांव जा रहे अधिवक्ता से अभद्रता और धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील कार्यालय से शुक्रवार शाम अपने गांव जा रहे अधिवक्ता से बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता कर धमकी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मनोहर स्वरूप एडवोकेट बिलारी तहसील में बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि बीती 22 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे वह तहसील कार्यालय से अपना काम निपटाकर स्कूटी से से अपने गांव रायपुर जा रहे थे। जैसे ही वह बिलारी नगर में नेहरू मार्केट से आगे पहुंचे, तभी बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। अधिवक्ता का आरोप है कि बाइक सवार तीनों युवकों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। राहगीरों के समझाने पर युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि बाद में युवकों ने वकील का उनके गांव तक पीछा किया। अधिवक्ता के अनुसार, घटनास्थल के निकट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पीड़ित अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार व अन्य पदाधिकारी और सदस्यों के साथ थाना में तहरीर देकर बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना बिलारी प्रभारी ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें