फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला के कुंडल खींच ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात तीन बदमाश एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद महिला के कुंडल खींच कर ले गए। महिला के पति ने केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रोंडा निवासी सोनू प्रजापति ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह रविवार शाम मोहनपुर तख्त रिश्तेदारी में गए थे। घर में पत्नी राधिका और दो बच्चे थे। रात करीब 10.30 बजे जीने के रास्ते से तीन बदमाश घर में गए। पत्नी राधिका से उनके बारे में पूछताछ की। लेकिन जानकारी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान चीख पुकार होने पर बदमाश उसके कानों के सोने के कुंडल खींचकर ले गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। एस एच ओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें