कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव तख्तपुर हाशा में शुक्रवार को साली की शादी एक दिन पहले पत्नी को चाकू मारकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने वाले गांव नूरपुर के पास गांगन तिराहा निवासी वेल्डिंग मिस्त्री अफजाल (30) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के पास गांगन तिराहा निवासी वेल्डिंग मिस्त्री अफजाल शुक्रवार को साली की शादी में तख्तपुर हाशा गांव पत्नी रुखसार के साथ गए थे। वहां पर किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिस पर उसने पत्नी रूखसार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बाद में पेट्रोल डालकर खुद को भी आग लगा ली थी। बचाव में आए उसके ससुर इब्राहिम भी बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने देर रात झुलसे ससुर-दामाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मजिस्ट्रेट ने झुलसे ससुर दामाद के बयान दर्ज किए थे।
अफजाल की हालत गंभीर होने पर मेरठ को रेफर किया लेकिन परिजन किसी ओर से जगह पर इलाज कराने ले गए थे। जहां पर वोल्डिंग मिस्त्री ने दम तोड़ दिया है। आग से झुलसे इब्राहीम और चाकू लगने से घायल उनकी बेटी रूखसार का इलाज जारी है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया है।