फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान के सामने ही कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Tue, 03 Jun 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव खलीलपुर के किसान राजपाल सिंह के सामने खेत से निकल कर तेंदुआ सामने आ गया। तेंदुआ देख उनके होश उड़ गए। तभी तेंदुए ने उनके सामने ही एक कुत्ते पर हमला कर दिया और वह उसे उठाकर खेत में ले गया। किसान के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि चामुंडा स्थल सहित तेंदुआ अकसर गांव के आसपास दिखाई देता रहता है। गांव के श्रीओम, भानू बिश्नोई, राजपाल प्रजापति,दीप सिंह आदि ने पिंजरा लगवा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उधर छजलैट के मानपुर मुजफ्फरपुर और मुंडाला में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे कई दिन बाद भी खाली हैं। क्षेत्र में अकसर तेंदुए दिखने से कई गांवों के लोग दहशत में हैं। वह खेतों पर जाने से कतराते हैं। गर्मी के चलते फसलों को बचाने के लिए खेतों पर सिंचाई करने भी वह समूह में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें