फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए ने दांतों से काट दी थी महिला की स्वांस नली, गले पर मिले आठ गहरे घाव

Thu, 20 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के बहापुर बलिया निवासी ब्रह्मो देवी (60) की गर्दन पर तेंदुए ने हमला किया था। तेंदुए ने दांतों से महिला की स्वांस नली काट दी थी। जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई । महिला की गर्दन पर आठ गहरे घाव भी मिले हैं। यह घाव एक से डेढ़ सेंटीमीटर गहरा है। बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। उधर गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बहापुर बलिया निवासी बलराम सिंह की पत्नी ब्रह्मो देवी (60) मंगलवार की दोपहर गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गईं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे महिलाएं आसपास में ही चारा काट रही थीं। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ महिला को मार चुका था। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ दिया था। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया था। बुधवार को पुलिस ने महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया । दो डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और डिजिटल वीडियो ग्राफी भी कराई गई। करीब दो घंटे चले पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला की गर्दन पर तेंदुए ने हमला कर स्वांस नली काट दी थी। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें