फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान के घेर में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला

Tue, 08 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव महमूदपुर माफी में किसान ब्रज कुमार सिंह के घेर में घुसे तेंदुए ने दो बार कुत्ते पर हमला किया, लेकिन शोर होने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव महमूदपुर माफी नगर की आबादी से सटा हुआ है। रविवार की रात करीब नौ बजे तेंदुआ गांव के ही रहने वाले ब्रज कुमार सिंह के घेर में घुस गया। यहां उसने दो बार कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कुत्ता बाल-बाल बच गया। उसके शोर मचाने पर ब्रज कुमार सिंह व अन्य लोगों के आने पर तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो उसका काफी दूर तक लाठी-डंडे लेकर पीछा भी किया। शोर होने पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, दिनेश कुमार, महेश कुमार विश्नोई उर्फ गब्बर, नकुल विश्नोई, चंद्रपाल सिंह, दयाराम सिंह, वाशु विश्नोई, ओमकार सिंह आदि ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें