फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से मकान की छत गिरी, बच्चे की माैत

Tue, 08 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। गांव गुरेर में बारिश से ट्रक चालक के मकान की कच्ची छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर ट्रक चालक के बेटे मोहम्मद अकसान (10) की माैत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की पत्नी शबनूर घायल हो गईं। उन्हेें काफी मशक्कत के बाद मलबे से घायल अवस्था में निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार देर रात गांव गुरेर में हुआ। गांव निवासी अशरफ ने कुछ दिन पहले ही अपना मकान बनाया था। मकान की छत कच्ची थी। अशरफ ट्रक चालक हैं। वह ट्रक लेकर बंलूरू गए हैं। उनके परिवार पत्नी शबनूर और उसका इकलौता बेटा मोहम्मद अकसान घर पर था। रविवार को बारिश के चलते देर रात उनके मकान की छत गिर गई। हादसे के बाद से सुबह नौ बजे तक दोनों मां बेटे मलबे में दबे रहे। सुबह होने पर घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। घंटों की मशक्कत के बाद महिला शबनूर और उसके बेटे अकसान को गांव वालों ने बमुश्किल बाहर निकाला लेकिन तब तक गंभीर चोट लगने के कारण मोहम्मद अकसान की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी मां शबनूर मलबे में दबाकर बुरी तरह घायल हो गई। हर कोई मदद के लिए शबनूर के घर की तरफ दौड़ पड़े । ग्रामीणों की मदद से घायल शबनूर को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार गांव आए और हादसे की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिवार से बालक के शव को पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्रवाई की। वहीं क्षेत्र के अन्य गांव में भी बारिश के चलते मकान की छत और दीवार गिरने के कई सारे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें