मुरादाबाद। एक सितंबर से लागू करने के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर दिया गया है। प्रस्तावित सर्किल रेट में जमीन की कीमतों में 10 से 20 फीसदी की वृदि्ध की गई है। शहर में आवास विकास पीलीकोठी, बानो बाग, मिशन कंपाउंड की जमीन सबसे महंगी होगी। यहां का सर्किल रेट 1.46 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है।
वर्ष 2026-27 के लिए प्रशासन ने सर्किल रेट तैयार कर लिया है। प्रस्तावित नई दरों को एक सितंबर से लागू करने की योजना है। इसके मुताबिक गुलाबबाड़ी फाटक से इंद्रा चाैक तक प्रति वर्ग मीटर जमीन की कीमत 68000 रुपये होगी। अभी यहां 59000 रुपये कीमत है। मंडी चाैक से दीवान का बाजार तक वाया एस कुमार चाैराहा तक प्रस्तावित सर्किल रेट 104000 रुपये है। वर्तमान यहां जमीन की कीमत 90 हजार रुपये है।
ऐसे ही कांठ रोड पर मधुबनी, पीएसी तिराहे, झांझनपुर ग्रामीण, गांधी आश्रम, नवीन नगर, नीलकंठ काॅलोनी की जमीन 116000 रुपये है। अब इसकी कीमत 133000 रुपये होगी। वहीं महिला थाने से विल्सोनिया काॅलेज होकर बंगलागांव तक चाैराहे तक प्रस्तावित सर्किल रेट 79000 है। यहां दस हजार रुपये की वृदि्ध होगी। इसके अलावा अवंतिका काॅलोनी, दीनदयाल नगर प्रथम, द्वितीय, रामगंगा विहार प्रथम, द्वितीय और विस्तार में जमीन की कीमत 85000 रुपये वर्गमीटर होगी। यहां अभी सर्किल रेट 74000 रुपये है।
शहर में सबसे ज्यादा सर्किल रेट आयकर कॉलोनी के नजदीक सहसपुर हाउस, बानो बाग, आवास विकास पीलीकोठी के अलावा मिशन कंपाउंड, सराय खालसा की जमीन की प्रस्तावित है। यहां जमीन की कीमत 146000 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। पिछले साल की तुलना में 19 हजार रुपये की वृदि्ध होगी।
00
नया मुरादाबाद और पाकबड़ा का सर्किल 51000 रुपये होगा
- गांगन पुल से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक सर्किल रेट 51000 रुपये प्रस्तावित है। इसमें राजन ग्रीन, रायल इनक्लेव, मनोहरपुर, मंगूपुरा, नया मुरादाबाद, पाकबड़ा शामिल है। यहां अभी सर्किल रेट 44000 रुपये है।
00
रामगंगा विहार में 12000 रुपये बढ़ेगा सर्किल रेट
- अकबर किले से सेल्स टैक्स आफिस तक को जाने वाले डिवाइडर रोड पर दोनों ओर रामगंगा विहार प्रथम और द्वितीय में सर्किल रेट 92 हजार रुपये करने की तैयारी है। यहां सर्किल रेट में 12 हजार की वृदिध होगी।
00
अभी कहां की जमीन का कितना सर्किल रेट (प्रति वर्गमीटर) पहले 2025
प्रस्तावित सर्किल रेट 2026
गुरहट्टी से टाउनहाल तक अमरोहा गेट तक
125000 रुपये
144000 रुपये
पानदरीबा से राजकीय काॅलेज तक
98000 रुपये
113000 रुपये
इंदिरा चौक से मकबरा सब्जी मंडी
80000 रुपये
92000 रुपये
राजकीय इं. कॉलेज से जिगर द्वार तक
80000 रुपये
92000 रुपये
बुधबाजार चौराहा से ताड़ीखाना रोड
125000 रुपये
144000 रुपये
डिप्टीगंज चौराहे से लेकर चक्कर का मिलक
83000 रुपये
95000 रुपये
गुरहट्टी से लेकर पीलीकोठी चौराहे तक
127000 रुपये
146000 रुपये
पीलीकोठी से मधुबनी कांठ रोड तक
116000 रुपये
133000 रुपये
मधुबनी से आगे विवेकानंद अस्पताल तक
110000 रुपये
127000 रुपये
विवेकानंद के आगे ओवर ब्रिज तक
64000 रुपये
74000 रुपये
लोकोपुल से चौधरी चरण सिंह तिराहे तक
103000 रुपये
118000 रुपये
प्रभात मार्केट से फौव्वारा चौक तक
125000 रुपये
144000 रुपये
मंडी चाैक से पान दरीबा तक
125000 रुपये
144000 रुपये
गलशहीद चाैराहे से इंद्रा चाैक तक
91000 रुपये
105000 रुपये
ताड़ीखाना चाैराहे से कंपूर कंपनी तक
82000 रुपये
94000 रुपये
संभली गेट से अमरोहा गेट तक
91000 रुपये
105000 रुपये
चाैमुखापुल से तहसील स्कूल तक
80000 रुपये
92000 रुपये
लोकोशेड पुल से चाैधरी चरण सिंह चाैक तक
103000 रुपये
118000 रुपये
साई मंदिर रोड
91000 रुपये
105000 रुपये
000
15 अगस्त तक दर्ज होंगी आपत्तियां
मुरादाबाद। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि सर्किल रेट तैयार कर लिया गया है। इसे एक सितंबर से लागू किया जाएगा। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तहसीलवार तैयार की गई है, जिसे जनसामान्य के लिए एडीएम कार्यालय, सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय, संबंधित एसडीएम , तहसीलदार और तहसील कार्यालयों में उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वह अपने साक्ष्यों सहित संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा प्रतिनिधि के माध्यम से दिनांक छह अगस्त से 15 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त सभी आपत्तियों एवं सुझावों का परीक्षण एवं निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में 17 अगस्त किया जाएगा।