फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संयुक्त विकास आयुक्त ने दो विकासखंडों के कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वीवी-जीरामजी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस पर सोमवार को नोडल अधिकारियों ने आठों ब्लॉकों में श्रमिकों के रोजगार का जायजा लिया। साथ की श्रमिकों को आगे भी कार्य उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


संयुक्त विकास आयुक्त विनय कुमार तिवारी ने सोमवार को कुंदरकी एवं भगतपुर टांडा ब्लॉक के कार्यों की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि भगतपुर टांडा ब्लॉक क्षेत्र में 3818 श्रमिक कार्य पर लगाए गए थे। श्रमिकों ने चक मार्ग, नाला खोदाई, तालाब का जिर्णोद्धार किया है। वहीं कुंदरकी में 429 श्रमिकों से काम कराए गए हैं। अन्य ब्लॉकों में कार्यों की जानकारी जीपीएस के माध्यम से ली गई । इस मामले में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण को ठाकुरद्वारा एवं मूंढापांडे ब्लाॅक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार को छजलैट एवं मुरादाबाद, डीडीओ ने बिलारी और डिलारी ब्लाॅक के कार्यों के बारे में जानकारी ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें