फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी प्रकरण से भाजपा में बेचैनी, नेता लगा रहे लखनऊ की दाैड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई और इससे आहत आढ़ती चेतन सैनी की आत्महत्या के बाद भाजपा नेताओं में सीएम से मुलाकात करने की होड़ सी मच गई है। चार दिनों में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला सीएम योगी से मुलाकात कर चुके हैं। इनके मुलाकात के मुद्दे चाहे कुछ भी रहे हों लेकिन शहर में चर्चाएं मंडी प्रकरण के इर्दगिर्द ही होती रही।
विज्ञापन

28 जुलाई को मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार की पिटाई के बाद प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई और फिर आढ़ती चेतन सैनी की आत्महत्या के तनातनी के बीच 31 जुलाई को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह मेयर विनोद अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने लखनऊ पहुंच गए। इस मुलाकात ने जिले की सियासत गरमा दी। दोनों जनप्रतिधियों ने अपनी मुलाकात को आम करते हुए मुख्यमंत्री से विकास कार्याें के मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही लेकिन सियासी गलियारों में मंडी समिति प्रकरण की चर्चाएं ज्यादा रहीं।

इसके बाद नगर विधायक रितेश गुप्ता भी लखनऊ पहुंच गए। एक अगस्त को सीएम से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने मंडी समिति का प्रकरण उठाया। मंडी की दुकानों की मरम्मत, नए दुकानों के निर्माण और प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को रखा। इसके बाद भाजपा नेताओं में गुटबंदी की रायशुमारी होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच तीन अगस्त को भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भी सीएम के दरबार में हाजिरी लगा दी। सीएम से उनकी मुलाकात ने मंडी प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं के बीच चल रही सियासी चर्चाओं के सिलसिले काे आगे बढ़ाने का काम किया।

चार दिनों में भाजपा के चार नेताओं का मुख्यमंत्री से मिलना यूं ही नहीं है। मंडी प्रकरण के बाद भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उपजे हालात, पार्टी से जुड़े आढ़तियों और दुकानदारों के बीच नेताओं पर घटते विश्वास समेत अन्य बिंदु कारण बताए जा रहे हैं। फिलहाल दूसरे दिन इस प्रकरण को सियासी रंग देने में जुटे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का चेतन सैनी के परिजनों से मिलना इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

00



क्या था मंडी समिति का प्रकरण

- 28 जुलाई को अतिक्रमण को लेकर मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार और नगर विधायक रितेश गुप्ता के बीच फोन पर बहस हो गई। इसके कुछ देर बाद ही सचिव की उनके कार्यालय में पिटाई कर दी गई। दूसरे दिन 29 जुलाई को दिन में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मंडी परिसर में दुकानों के आगे किए गए 100 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी ने 11 बजे रात में ही अपने छत से छलांग लगाकर जान दे दी थी। चेतन सैनी भाजपा लाइनपार मंडल के मंत्री विजेंद्र सैनी के भाई थे। 30 जुलाई को मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चेतन सैनी के परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें