फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सैलून में घुसी घायल नीलगाय को गोशाला भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के जिगर पार्क के सामने सैलून में सोमवार की सुबह एक घायल नीलगाय घुस गई। सूचना देने के दो घंटे बाद वन विभाग और नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल नील गाय को पकड़कर कान्हा गोशाला में भेज दिया।
विज्ञापन

जिगर पार्क के सामने सोमवार की सुबह घायल नीलगाय घुसने पर लोगों की भीड़ देखने के लिए इकट्ठा हो गई। लोगों ने इस मामले में नगर निगम और डीएफओ को सूचना दी। लोगों ने घायल नीलगाय का उपचार किया। करीब दो घंटे बाद वन विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। धमेंद्र सैनी, राजू, सुहेल खान, अमजद, जुनैद ने मिलकर सैलून से नील गाय को बाहर निकाला। वाहन से नीलगाय को नगर निगम के कान्हा गोशाला में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें