फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पुराने भवन में नहीं होगा स्थानांतरित

Fri, 13 Nov 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अपने पुराने भवन में स्थानांतरित नहीं होगा। इसके लिए शासन के निर्देशों के अंतर्गत नगर के आसपास जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि उसमें चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण हो सके। यह जानकारी एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन

30 वर्ष से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नगर के रामलीला मैदान परिसर में चल रहा था। उसका भवन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसे नगर के सीएचसी परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया था।
इस समय चिकित्सालय वहीं पर चल रहा है लेकिन वहां पर मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी और बारिश में मरीजों को खुले में पंजीकरण विंडो पर खड़ा होना पड़ता है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता एडवोकेट की शिकायत पर डीएम के आदेश पर चिकित्सालय के पुराने भवन की मरम्मत करीब एक वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद ने कराई थी लेकिन अभी तक सीएचसी से चिकित्सालय को पुराने भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया है। पहले उसमें विद्युत कनेक्शन न होने के कारण चिकित्सालय को संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वहां जाने से मना कर रहे थे। उमेश गुप्ता ने फिर इस मामले को उठाया और पुराने भवन में चिकित्सालय को ले जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी बीएस मालिक ने पुराने भवन का निरीक्षण किया था। उसमें कुछ कमियां बताई थीं। फिर होम्योपैथिक विभाग के अधिकारियों ने शासन के निर्देशों के अंतर्गत चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए शासन के निर्देशों के अंतर्गत भूमि उपलब्ध कराने की मांग एसडीएम से की। इस बारे में जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुराने भवन से संबंधित और शासन के निर्देशों के बारे में एसडीएम को अपना पक्ष से अवगत करा दिया है।
पुराने भवन में यदि चिकित्सालय चलाया जाएगा तो उसके लिए शासन के मानक के अनुसार वहां पर और कुछ भवन का भी निर्माण होगा इसके लिए और भूमि चिकित्सालय के लिए देनी होगी। जबकि उमेश गुप्ता ने भी पुराने भवन में होम्योपैथिक चिकित्सालय चलने के साक्ष्य उपलब्ध कराए।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका के रिकॉर्ड में यह भवन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के रूप में दर्ज है। इस भवन में पहले नेत्र चिकित्सालय था जो किसी कारण से नहीं चल सका तो वहां पर पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा ने करीब 35 वर्ष होम्योपैथिक चिकित्सालय के भवन का निर्माण कराया था।
इस बारे में बृहस्पतिवार को एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। पुराने भवन को किसी अन्य कार्य में उपयोग किया जा सकता है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें