बिलारी। क्षेत्र के अमरपुर काशी गांव में बृहस्पतिवार से श्री आदर्श ब्रज रामलीला कला मंडल की ओर से रामलीला मंचन शुरू हो गया। पहले दिन गणेश पूजन के बाद कलाकारों द्वारा नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने आयोजन समिति सदस्यों के साथ पूजन कर रामलीला का मंचन शुरू कराया। रामलीला मंचन के दौरान कई बार दर्शकों ने भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे लगाए।श्री आदर्श ब्रज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खंदारी सिंह यादव ने पंकज चौहान और मेघराज सैनी को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। रामलीला मंचन के दौरान राजू यादव, अशोक यादव, जयवीर यादव, सुदीप कुमार, ओम प्रकाश, विनोद सैनी आदि कमेटी सदस्य मौजूद रहे। रामलीला मंचन देखने अमरपुरकाशी के अलावा निकटवर्ती ग्रामों से भी अनेक ग्रामीण पहुंचे।