कांठ। शादी से पंद्रह दिन पहले एक युवक घर से नकदी व जेवर लेकर तीन बच्चों के पिता के साथ चली गई। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी महिला के अनुसार दस मई को उसकी बेटी की शादी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। आरोप है कि 24 अप्रैल को उसकी बेटी को अमरोहा क्षेत्र का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी घर से पचास हजार रुपये और शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। आरोपी पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी पर शादी न करने का दबाव बनाता था, जिससे उसकी बेटी परेशान रहती थी। वह आरोपी के दबाव में आकर उसके साथ गई है। पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद