फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थ्रेशर फटने से घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गांव इमरतपुर उधौ के जंगल में तीन दिन पहले गेंहू निकालने के दौरान तेज धमाके के साथ थ्रेशर फटने से घायल किसान छोटे सिंह (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते शनिवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम इमरतपुर उधौ के जंगल में गेंहू निकलने के दौरान तेज धमाके के साथ थ्रेशर फट गया जिसके चलते थ्रेशर के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में गेंहू निकाल रहे किसान छोटे सिंह और किसान मेहंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में पेट फटने से गंभीर घायल छोटे सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान छोटे सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को जब किसान का शव ग्राम इमरतपुर उधौ में घर पहुंचा तो परिजन गम से बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें