भोजपुर। देर से बरात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एसएसआई ने बताया किसी भी पक्ष ने मुकदमा लिखने के लिए तहरीर नहीं दी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी मजदूर के लड़के की बारात सोमवार को पास के ही गांव गणेशपुर देवी में गई थी। बारात दोपहर को पहुंच रही थी, लेकिन दूल्हा पक्ष बारात लेकर शाम को गणेशपुर पहुंचे और डीजे बजाकर डांस करने लगे कुछ बाराती खाना खाने में लग गए। और प्लेटें लेकर बैठे गए, इसी बीच बरातियों एवं लड़की पक्ष के लोगों में कोई कहा सुनी हो गई।
इसके बाद लड़की पक्ष ने बरातियों से प्लेटें छीन ली और मारपीट हो गई, ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह विषय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश मालिक ने बताया दोनों पक्षों में से किसी ने भी मुकदमा लिखने के लिए तहरीर तक नहीं दी।