फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामलीला में खरदूषण वध प्रसंग का हुआ मंचन

Sat, 17 Oct 2026 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में चल रही रामलीला मंचन में कलाकारों ने सूर्पणखा नासिका भंग होने और खरदूषण वध संबंधी प्रसंग का मंचन किया गया। उधर सहसपुर स्थित राजमहल में रामलीला का मंचन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन




रामलीला प्रसंग मंचन में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास करते हैं। इस दौरान लंका पति रावण की सूर्पणखा वहां पहुंचती है। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की जी के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखने के बाद घटनाक्रम आगे बढ़ता है। क्रोध में आकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नासिका भंग कर देते हैं। सूर्पणखा अपने भाइयों खर और दूषण के पास पहुंचकर घटनाक्रम बताती है। बाद में भगवान श्रीराम खर और दूषण का वध कर देते हैं।



श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी स्योंडारा के कलाकारों की ओर से रामलीला मंचन के दौरान प्रसंग मंचन में गौरव शर्मा ने राम, अर्थव शर्मा ने लक्ष्मण, रजत शर्मा ने निषाद राज, देवेंद्र ने कैकेयी, राजकुमार ने सीता और अखिलेश चंद्र गौड़ ने केवट की भूमिका निभाई। इस मौके पर सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने कहा कि रामलीला मंचन के प्रसंगों से यह संदेश मिलता है कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान संजय सक्सेना, अमित मौर्य, बिजेंद्र चंद्रवंशी, राजू प्रजापति, अजयपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे। उधर क्षेत्र के सहसपुर स्थित राजमहल में चल रही रामलीला में ओरछाधाम झांसी के कलाकारों द्वारा रामजन्म प्रसंग का मंचन किया गया। इस प्रसंग के दौरान पंडाल में चारों ओर भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे गूंजने लगे। सहसपुर राजपरिवार की रानी रीना कुमारी द्वारा कराई जा रही रामलीला मंचन की व्यवस्थाओं में कमेटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और संजू गुप्ता आदि का सहयोग रहा। क्षेत्र के सतारन गांव में चल रही रामलीला में कलाकारों द्वारा सुग्रीव और बाली युद्ध संबंधी प्रसंग का मंचन किया गया। यहां रामलीला आयोजन में कल्लू कश्यप, संजय कश्यप, राहुल, सूरज, रामकिशन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें