फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिन भर ठप रहे बिलारी देहात उपकेंद्र के फीडर की बिजली

Tue, 02 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में ़हाईटेंशन लाइन पर गिरीं पेड़ की टहनी हटाता विद्युत कर्मी-स्रोत बिजली विभाग
विज्ञापन
बिलारी। रविवार देर रात से हो रही बारिश का सीधा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडर दिन भर ठप रहे। देहात के दूसरे विद्युत उपकेंद्राें की लाइनों में भी ब्रेकडाउन हुआ।
विज्ञापन

आधी रात के बाद बारिश होने से विद्युत लाइनों के ऊपर खड़े पेड़ों की टहनियां टूटने से विद्युत लाइनें ब्रेकडाउन की शिकार हुईं। सुबह के समय तेज बारिश होने से कई विद्युत लाइनों के तार टूटने से भी ब्रेकडाउन हुआ। बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट और नाॅर्थ वेस्ट फीडर पर बारिश होने से ब्रेकडाउन हो गया। लगातार बारिश होने की वजह से विद्युत कर्मी खराब हुई विद्युत लाइन को नहीं तलाश पाए। परिणाम स्वरूप पूरा बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर ठप रहे।
बिलारी विद्युत उपखंड में आने वाले जरगांव, मुबारकपुर और हजरतनगर गढ़ी तथा सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले सहसपुर, सफीलपुर, समाथल और स्योंडारा आदि विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों की लाइनों में भी ब्रेकडाउन हुआ। बिलारी नगर के विद्युत उपकेंद्र को नगर के ही 132 केवी बिजली से घर से आ रही हाईटेंशन विद्युत लाइन में सोमवार तड़के ब्रेकडाउन हो जाने की वजह से लगभग चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर में जिला कंट्रोल से अघोषित बिजली कटौती कर दिए जाने की वजह से लगभग तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ विद्युत बिलारी के दावे के अनुसार विद्युत स्टाफ को जहां जहां लाइन में ब्रेकडाउन होने का पता चला वहां ब्रेकडाउन दूर कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें