फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार में चालक ने युवती से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर से किराए की कार में आ रही युवती के साथ चालक ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवती ने कांशीराम नगर चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले में मझोला पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीतलनगरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रामपुर से मुरादाबाद लौटने के लिए एक कार बुक कराई थी। 29 मई की रात आठ बजे युवती कार से घर लौट रही थी। युवती के साथ की उसकी दो बहनें भी थीं। युवती ने चैतिया फार्म आने पर चालक मो. नाजिम को कार रोकने के लिए कहा। कार रुकने पर उसकी दो बहनें स्कूटी लेने के लिए चली गई। युवती कार में अकेली थी।

आरोप है कि चालक युवती को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। युवती विरोध करते हुए कार से नीचे उतर गई। शोर मचाने पर उसकी बहनें भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सहित चालक को चौकी कांशीराम नगर लाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से युवती ने शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने चालक को चार घंटे बैठाने के बाद कार सहित छोड़ दिया।
विज्ञापन


युवती दूसरे दिन सुबह दस बजे चौकी पहुंची तब तक चालक जा चुका था। युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी सतपाल अंतिल से की। एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी चालक नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। चालक डिलारी के ढकिया का रहने वाला है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि किराये को लेकर युवती से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें