मुरादाबाद। भाजपा ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत रामगंगा विहार मंडल की दीवारों पर लेखन अभियान शुरू किया। इस दौरान भाजपाइयों ने देश के संसाधन को बचाना है, एक राष्ट्र एक चुनाव करना है, बार-बार का खर्चा भारी, एक चुनाव है समझदारी आदि स्लोगन लिखे।
भाजपा के एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के महानगर समन्वयक धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के निर्देशन में भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र विश्नोई के नेतृत्व में रामगंगा विहार नगर मंडल की वार्ड 34 में दीवार पर स्लोगन लिखे गए। महानगर समन्वयक ने कहा कि राष्ट्रहित व देशहित में एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत आवश्यक है। इस मौके पर रामगंगा विहार नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल के अलावा डॉ. पुनीत गुप्ता, योगेश शर्मा, अभय भटनागर, अनूप खन्ना, सौरभ शर्मा, संजय मल्होत्रा, धीरज भटनागर, संजीव अग्रवाल, प्रवीण बोरा, पंकज शर्मा आदि मंडल पदाधिकारी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।