फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों के हित में भी कार्य कर रही है डबल इंजन की सरकार : दानिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के मदरसा नासिर-उल-उलूम में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की ओर से कराए गए बुनकर की बात सरकार के साथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार बुनकरों के हित में भी कार्य कर रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बुनकर सीधे लाभ उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में जो पिछड़े पसमांदा मुस्लिम समाज है, उसकी तरक्की और तालिम के लिए डबल इंजन की मोदी और योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि बुनकरों की बिजली समस्याओं और उनके बिलों को कम करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात हुई है, इस पर सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भी विकास, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज बनाए जाने का काम भी सरकार कर रही है, ताकि पिछड़े पसमांदा मुस्लिम समाज को इनका सीधा लाभ मिल सके। मंत्री ने बुनकरों के हित में चल रही योजनाओं का भी जिक्र किया और समस्याओं को मुख्यमंत्री से समक्ष रखने की बात कही। कार्यक्रम में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत भी किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिलाध्यक्ष शुजाअत करीब अंसारी, कारी कमरूद्दीन, असद लतीफ, फसाअत करीम अंसारी, मोहम्मद युनूस, हाफिज मोहम्मद साबिर, तारिक रियाज आदि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपाइयों ने भी नगर में पूर्व विधायक लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के क्रेसर के सामने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सत्यवान सिंह, रिजवान अल्वी, अंकुश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो सं. 14, 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें