फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे की कोरोना मुक्त रहा जिला, मिला पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब 469 दिन बाद कोरोना मुक्ति हुए जिले चौबीस घंटे में ही पॉजिटिव केस मिल गया। बिजनौर से इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गईं। महिला का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पॉजिटिव केस को बिजनौर ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन

19 अप्रैल 2020 से 30 जुलाई 2021 तक जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की चेन बनी रही। शनिवार को सक्रिय मरीजों की चेन टूट गई। इसके साथ ही 469 दिन बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया। लेकिन चौबीस घंटे भीतर दूसरे दिन रविवार को नया पॉजिटिव केस मिल गया। बिजनौर से एक 55 वर्षीय महिला इलाज कराने के लिए मुरादाबाद आई थीं। महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को महिला का सैंपल लिया गया था। लैब से आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पॉजिटिव केस दूसरे जिले का है। इस केस को बिजनौर ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें