फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम ने जीआईसी परिसर के अवैध कब्जे की रिपोर्ट मांगी

Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने शुक्रवार को शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा कन्या जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय लाकड़ी बालान का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में मिली कमियों के मामले में संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान लगभग 50 मीटर के मार्ग को जोड़ने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि छात्राओं के आवागमन में असुविधा न हो सके। उन्होंने पूरे जीआईसी परिसर का विस्तृत नक्शा तैयार कराने, परिसर में अवैध कब्जों की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में कराई गई नाप एवं जांच की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने परिसर में बंदरों की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कन्या जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय लाकड़ी बालान के निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। हिदायत दी कि कोई भी बच्चा निर्धारित छुट्टी के पहले विद्यालय से बाहर न जाए। सभी विद्यार्थी निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म में ही विद्यालय आएंगे। यूनिफॉर्म में न रहने और अनुशासनहीनता पर शिक्षक यासीन को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय में बंद पड़े सोलर पैनल एवं सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू कराने की हिदायत दी गई। विद्यालय में स्थान की कमी को देखते हुए कक्षा 6, 7 एवं 8 की कक्षाओं को जीआईसी परिसर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानाचार्य को हिदायत दी कि आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें