फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क ऊंची और साइड का फुटपाथ गहरा होने से रोजाना हो रहे हादसे

Wed, 24 Dec 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे का चौड़ीकरण होने के बाद नगर में परेशानी और अधिक बढ़ गई है। सड़क ऊंची और साइड का फुटपाथ गहरा होने से हर रोज हादसे हो रहे हैं। कभी बाइकें फिसल रही हैं तो कभी ई-रिक्शा व अन्य वाहन सड़क की ऊंचाई अधिक होने से पलट रहे हैं। जिससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग ने छजलैट से लेकर बाया कांठ होते हुए बिजनौर की जनपद की सीमा (सहसपुर बाॅर्डर) तक मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे के 13 किलोमीटर दूरी के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। यह मार्ग दोनों साइडों में डेढ़-डेढ़ मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। नगर में कुछ हिस्से को छोड़कर बाकी हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग 432-बी से लेकर सहसपुर बॉर्डर तक चौड़ा किया जा चुका है। वर्तमान में यह कार्य विभाग की नादानी के कारण रुका हुआ है। लेकिन नगर में हाईवे के चौड़ा होने से समस्या और अधिक बढ़ गई है। यहां सड़क ऊंची और इसकी दोनों ओर की फुटपाथ पटरी गहरी हो गई है। जिसके कारण नगर में हर रोज हादसे हो रहे हैं।
सबसे अधिक समस्या नगर में पेट्रोल पंप तिराहा पर हो रही है। यहां मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे से नगर का रामलीला रोड जुड़ा होने के कारण सड़क की ऊंचाई अधिक होने से अब तक कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी यहां एक रिक्शा पलट गया, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। इसी के साथ सड़क ऊंची और फुटपाथ पटरी गहरी होने से दुकानदारों व गृह स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें