फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर हुआ ग्रामीण इलाके में विकास : शैफाली

Wed, 24 Dec 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सुशासन सप्ताह के तहत मंगलवार को कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला कमाल में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह चौहान द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समारोह में डॉ.शैफाली सिंह ने कहा कि सरकार से शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाके में भी विकास कार्य कराए है जिसमें पंचायत सचिवालय, हर घर जल पहुंचाने के वाटर टैंक, अमृत सरोवर बनवाएं, आरआरसी सेंटर, खेल स्टेडियम, सार्वजनिक शौचालय, सीसी रोड बनाएं हैं। साथ ही हाईवे से जोड़ने वालों सड़काें का जाल बिछाया गया है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जिक्र किया जिससे आम आदमी लाभान्वित हुआ है। डॉ.शैफाली सिंह ने गांव के मुख्य मार्ग से प्राइमरी स्कूल के जोड़ने वाली सड़क और जलनिकासी को नाला निर्माण कराने के साथ कुंदरकी नगला कमाल संपर्क मार्ग के बीच में इमरतपुर सिरसी में जलभराव की समस्या दूर कराने पर की घोषणा की। बीडीओ राजेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, प्रधान चौधरी नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह मे डॉ राकेश चौहान, प्रधान चौधरी नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, अमन चौधरी, सचिव रईस आलम, सौरभ चौधरी, सुमित चौधरी, सुधीर लाठर, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, रितु रानी आदि मौजूद रहे । फोटो संख्या चार और पांच भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें