कांठ। शुक्रवार की रात नगर में रामलीला रंगमंच पर श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। जिससे श्री राम के जयकारों से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। मंचन समिति के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री बृज आदर्श कला रामलीला मंडल ग्राम क्योरार मिलक जिला रामपुर के कलाकारों द्वारा रंगमंच पर रामलीला में दिखाया गया कि श्री राम के वनों से अयोध्या वापस लौटने पर महल सहित पूरी अयोध्या नगरी को सुंदर तरीके से सजाया गया, अयोध्यावासी खुशी मना रहे थे। श्री राम को अयोध्या नरेश बनाए जाने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच विधिविधान से श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और देवताओं ने पुष्प वर्षा की। इसमें भरत, शत्रुघन, लक्ष्मण, वीर हनुमान, सुग्रीव, मंत्री सुमंत, जाममंथ, लंगद, गुरु विशिष्ठ, विभीषण आदि भी रहे।
इसी के साथ कांठ नगर के 116 वें श्री रामलीला मंचन का समापन किया गया। राज्याभिषेक के दौरान रामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, राधेश्याम भुइयार, धर्मपाल सिंह, अभय विश्नोई, अभय कुमार विश्नोई, जितेंद्र विश्नोई, दानवीर सिंह, मदन सिंह, विजय उर्फ सीटू, पवन भुइयार, गौरव चौहान, अनिल कुमार, सचिन कुमार, नवदीप शर्मा, सचिन चौहान बंटी सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।