फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : जेल जाते ही बिगड़ी चोरी के आरोपी की हालत, मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 12 Sep 2021 04:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

भगतपुर थानाक्षेत्र में चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी की जिला जेल में पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उसके पैर में चोट लगी थी। यहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर कलां गांव निवासी नाजिम की लोहे के सामान की दुकान है। गुरुवार देर रात आहट होने पर नाजिम और उसके परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को दुकान से बोरी में लोहे का सामान भरकर ले जाते हुए पकड़ लिया था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खलील बताया था।
विज्ञापन


वह रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के लामाखेड़ा निवासी था। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी खलील की पिटाई भी की गई थी। शुक्रवार को केस दर्ज करने के बाद भगतपुर पुलिस ने आरोपी खलील का भोजपुर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके बाद उसे ठाकुरद्वारा की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।

 

जेल पहुंचे ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जेल से मुरादाबाद जिला अस्पताल भेज दिया था। जिला अस्पताल से भी उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचने के बाद खलील ने दम तोड़ दिया। भगतपुर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वह पहले से ही बीमार था।

परिवार के लोगों ने बीमार होने की बात को स्वीकार किया है। साथ ही यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले वह स्कूटी से गिरकर घायल हो गया था। उसके पैर में चोट लगी थी। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। मेरठ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें