फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साथी ने सास का हाथ पकड़ा और दामाद ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने सास की हत्या के आरोपी दामाद को शनिवार की रात जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सास उसे गालियां दे रही थी। गुस्सा आने पर उसके साथी मुस्तफा ने सास का हाथ पकड़ा और उसने तमंचा निकालकर सास को गोली मार दी। सास की मौत होने पर वह घबराकर भाग निकला।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मंसूरी काॅलोनी सफेद कोठी निवासी ई रिक्शा चालक शकील पत्नी रूकसाना, तीन बेटियों और चार बेटों के साथ किराए के मकान में रहती है। बड़ी बेटी साहिबा के साथ ससुराल से मायके में आ गई थी। इसी कारण पति गुलनबाज उसे लेने के लिए आया था। 12 फरवरी को दामाद गुलनबाज अपने दोस्त मुस्तफा के साथ जा रहा था। इस दौरान सास ने नशेड़ी कहते हुए अपने दामाद को रोकने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में साहिबा की तहरीर पर पुलिस ने दामाद गुलनबाज और उसके साथी मुस्तफा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली। पुलिस ने घटना के बाद कटघर थाना क्षेत्र के गली नंबर चार मोती वाली मस्जिद निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी दामाद मौके से भाग निकला।
सास की गालियां सुनकर गुलनवाज आपे से हुआ था बाहर
मुख्य आरोपी गुलनबाज को पकड़ने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी मझोला रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने शनिवार की रात जीरो प्वाइंट पाकबड़ा में आरोपी दामाद पंडित नगला निवासी गुलनवाज (26) को धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पहले शाहिबा के साथ हुई थी। घरेलू विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में रहने लगी थी। वह अपने मित्र मुस्तफा के साथ पत्नी को लाने के लिए जयंतीपुर स्थित ससुराल गया था। जहां उसकी सास रुखसाना गाली देने लगी। उस समय साली, दो साला भी मौके पर मौजूद थे। सास की गालियां सुनकर उसका दोस्त भी नाराज हो गया। इस दौरान दोस्त ने सास का हाथ पकड़ा और उसने तमंचे से गले को लक्ष्य कर गोली चला दी। सास की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें