फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अभी और सताएगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मुरादाबाद में सर्दी बढ़ा दी है। मंगलवार को शीतलहर ने जिले को सर्दी में लपेट दिया। मौसम विभाग ने बुधवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को सुबह में कोहरा छा सकता है। इसके बाद शीतलहर गलन और ठिठुरन बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक है। कोहरा छा रहा है और पहाड़ों की बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। इस हवा में भी नमी होती है, इसीलिए मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल छा रहे हैं। राजस्थान से पश्चिमी हवा भी चल रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह के समय कोहरा छा सकता है। दिन में शीतलहर चलने की वजह शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ जाएगी। रात के समय ठिठुरन भी रहेगी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से मौसम खराब होना शुरू होगा और 22 व 23 जनवरी को बारिश का अनुमान है।
मंगलवार को वातावरण में कोहरा था और शीतलहर चल रही थी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही। दिन को धूप भी नहीं निकल रही है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक रजाई में दुबके रहने के साथ जहां-तहां अलाव व हीटर का सहारा ले रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सुबह के समय वातावरण में नमी 95 फीसदी थी, जो शाम को 89 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें